MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Sandeep Kumar | Published:
mp top news (49)
नमस्कार! गुलाबी ठंड के बीच एमपी के कई जिलों में बारिश; MP: रेवेन्यू अधिकारियों को मिले कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार, कांग्रेस सांसद अशोक सिंह का बालाजी गार्डन कोर्ट के आदेश पर सील। साथ ही मध्य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुलाबी ठंड के साथ बारिश हुई। रविवार सुबह श्योपुर जिले में भारी बारिश हुई। सलवानिया बुखारी गांव में धान की फसल बह गई। किसान फसल को बचाने की कोशिश करते रहे। बता दें कि भोपाल-इंदौर में शनिवार रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। उज्जैन में रविवार सुबह 4 बजे बारिश शुरू हुई। सुबह साढ़े सात बजे तक हल्की बारिश हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर नगर निगम में नेताओं और अधिकारियों के बीच में उठा विवाद ठंडा होता दिख रहा है। शहर के विकास और समन्वय लिए सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए। इसके बाद सभी की रेसीडेंसी कोठी में संयुक्त बैठक हुई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट के साथ महापौर, बीजेपी नगर अध्यक्ष और सभी अधिकारी शामिल थे। सभी को समझाया गया कि मिलकर काम करना है। इस बीच, विवाद के बाद संपत्तिकर का काम फिलहाल रोक दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक अहम सूचना है जिन्होंने इस एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (govt jobs 2025) के लिए आवेदन किया था। अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस
ग्वालियर में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को बड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 अक्टूबर की रात बालाजी गार्डन को सील कर दिया। इस गार्डन को विस्टा (VISTA) के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्रवाई ग्वालियर हाईकोर्ट (High Court) के आदेश पर हुई है। बता दें कि, बालाजी गार्डन को सांसद अशोक के परिवार के जरिए संचालित किया जाता था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। अब 426 अधिकारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए गए हैं। यह बदलाव 144 अधीक्षक भू-अभिलेख (LLR) और 282 सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख (ALLR) के लिए किया गया है। इस कदम से विभाग के कार्यों में गति आएगी और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान संभव होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर नगर निगम में एक बार फिर खुलकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि आमने-सामने आ गए हैं। सर्वे के काम से शुरू हुई पार्षद पति और एआरओ (सहायक राजस्व अधिकारी) के बीच की लड़ाई अब एमआईसी मेंबर और सीधे निगमायुक्त आईएएस दिलीप यादव तक पहुंच गई है। देर रात थाने में निगमायुक्त के खिलाफ बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। उधर पार्षद सुनीता हार्डिया ने पति व बेटे पर एफआईआर होने पर आत्मदाह तक की धमकी दे दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बिजली कंपनी ने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी योजना शुरू करने का ऐलान किया है। यह योजना समाधान स्कीम (Samadhan Scheme) के नाम से जानी जाएगी। योजना की शुरूआत 1 नवंबर से होगी और 28 फरवरी तक लागू रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को पूरे चार महीने का वक्त मिलेगा पुराने बिल चुकाने और सरचार्ज (surcharge) में छूट पाने का। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शिवपुरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह खुद किसान बनकर पोहरी मंडी में खाद लेने के लिए लाइन में लगे। हेलमेट पहनकर उन्होंने एक घंटे तक टोकन वितरण की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने आरोप लगाया कि टोकन चेहरा देखकर दिए जा रहे थे। इस वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस विधायक हेलमेट पहनकर किसानों के लिए टोकन वितरण की लाइन में खड़े हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश के अनूपपुर (Anuppur) जिले में शुक्रवार (24 अक्टूबर) रात एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां भालूमाड़ा इलाके में रात करीब 12:30 बजे कुछ अज्ञात लोग न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह छावड़ा के सरकारी आवास पर पहुंचे। वे जज के घर पर पत्थरों से हंगामा करने लगे। इसके बाद वे गालियां देते हुए जज को जान से मारने की धमकी देने लगे। पत्थरबाजों ने कहा – कैसे मजिस्ट्रेसी करते हो, देख लेंगे, जान से मार देंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गुलाबी ठंड के बीच एमपी के कई जिलों में बारिश, श्योपुर के खेतों में धान बहा
सीएम ने की पहलः मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सिलावट ने ली बैठक, समझाइश मिलकर करें काम
MPESB ने जारी किया MP Police Constable Admit Card, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
कांग्रेस राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को बड़ा झटका, HC के आदेश पर बालाजी गार्डन सील
एमपी में रेवेन्यू केस की सुनवाई होगी तेज, 426 अधिकारियों को मिले कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के अधिकार
इंदौर नगर निगम में खुलकर अधिकारी vs जनप्रतिनिधि, पार्षद पति से शुरू लड़ाई MIC, निगमायुक्त तक पहुंची
बिजली कंपनी की नई समाधान स्कीम, अब बकाया बिजली बिल चुकाने पर मिलेगी छूट
विधायक कैलाश कुशवाह हेलमेट पहनकर खाद की लाइन में लगे, वीडियो हो रहा वायरल
एमपी में आधी रात जज के घर पर हमला, पत्थरबाजी और गालियां देकर जान से मारने की धमकी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari