Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Jan 07, 2025, 08:09 IST
Share
thesootr top news
thesootr top news

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

आज सुबह देश के कई हिस्सों में धरती हिलने से लोगों में डर का माहौल बन गया। दिल्ली-एनसीआर, बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह करीब 6:35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि कई सेकंड तक आसपास की चीजें हिलती रहीं।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर क्षेत्र के निवासियों की नींद झटकों के कारण टूट गई। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके ने कई लोगों को भयभीत कर दिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

2. नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे चरण पर HC की रोक

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के दूसरे चरण के सीट आवंटन पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलने के आदेश दिए हैं। यह निर्णय हाईकोर्ट के जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की कोर्ट ने 14 चिकित्सकों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए लिया। अदालत ने इस मामले में सरकार से दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. MP में हुए 5.71 करोड़ वोटर्स, 30 से 39 साल वालों की सबसे ज्यादा तादाद

मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट का काम पूरा हो गया है। इस बार प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 तक पहुंच गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार 7.98 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। 3.01 लाख नाम सूची से हटाए गए हैं। 3.13 लाख वोटर्स के आईडी में संशोधन किया गया है। इस तरह लिस्ट में 4 लाख 97 हजार नए वोटर्स जुड़े हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. भारत विरोधी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने नौ साल के शासन के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के पीछे उनकी पार्टी में बढ़ते असंतोष और उनकी घटती लोकप्रियता को वजह बताया जा रहा है। 2015 में प्रधानमंत्री पद संभालने वाले ट्रूडो ने हाल के वर्षों में कई मुद्दों पर आलोचनाओं का सामना किया था, खासकर भारत के खिलाफ उनके विवादास्पद रुख के कारण। अब उनके इस्तीफे के साथ, कनाडा में अगले चुनावों की संभावना भी बढ़ गई है, और लिबरल पार्टी के भीतर नए नेता की तलाश शुरू हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5. धमाके में 30 फीट ऊपर उड़े जवान... नक्सलियों ने लगाया हैवी प्रेशर IED बम

बीजापुर में हुए ब्लास्ट से पूरा छत्तीसगढ़ थर्रा गया है। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। धमाका इतना भयावह था कि 30 फीट ऊपर बॉडी मिली है। इस भयानक धमाके में गाड़ी सहित जवान भी 25 से 30 फ़ीट तक ऊपर उड़ गए थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. पत्रकार मुकेश चंद्राकर के सिर पर 15 फ्रैक्चर, लिवर के 4 टुकड़े

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट ने सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल, पत्रकार कि इतनी बेरहमी से हत्या की गई है कि जानकार दिल दहल उठेगा। आरोपियों ने पत्रकार की जान लेने से पहले उसे गहरे जख्म दिए, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. DMF के पैसे में 50 हजार करोड़ का महाघोटाला, पूर्व मंत्री ने की शिकायत

छत्तीसगढ़ में डीएमएफ में 50 हजार करोड़ का महाघोटाला हुआ है। कलेक्टर अपनी मर्ज़ी से इस फंड को इस्तेमाल कर रहे हैं। कलेक्टरों पर डीएमएफ के पैसों को खाने का आरोप लगा है। बीजेपी सरकार में गृह मंत्री रहे ननकीराम कंवर ने यह शिकायत ईडी और सीबीआई को भेजी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. 5-5 साल से एक जगह जमे हैं अफसर, 8 IAS 3 साल से कलेक्टर, अब होगा तबादला

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने वाली है। कई आईएएस अधिकारी इधर से उधर होंगे। इसमें लंबे समय से जिलों में जमे ​अधिकारियों को भी बदला जाएगा। इसे लेकर 'द सूत्र' ने एनासिलिस किया तो सामने आया कि प्रदेश में अभी आठ जिलों के कलेक्टर लंबे समय से पदस्थ हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. मप्र सिया चेयरमैन बने चौहान, राकेश श्रीवास्तव को बनाया सेक का चेयरमैन

मप्र सिया (मप्र स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी- सिया) के चेयरमैन पद के लिए नाम तय हो गया है। इस अहम पद की दौड़ में 50 से ज्यादा नाम शामिल थे जिसमें एक दर्जन रिटायर्ड आईएएस के साथ ही एक दर्जन रिटायर्ड आईएफएस भी दौड़ में थे, कुछ पद पर मौजूद आईएएस भी इस पद के लिए लगे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. महाकुंभ के लिए MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज

अगर आप प्रयागराज महाकुंभ और भारत के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन, तीर्थ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश से महाकुंभ के साथ ही वाराणसी, गंगासागर और जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलने वाली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

11. तीन दशक पुरानी मांग होगी पूरी, भोपाल से 30 किमी पास हो जाएगा ये शहर

मध्यप्रदेश में अनेक हाईवे और 4 लेन बनाए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर बड़े प्रोजेक्ट एनएचएआई के पास हैं, जो राज्य के दो मुख्य शहर राजधानी भोपाल और विदिशा को जोड़ेगा। विदिशा भोपाल 4 लेन हाइवे को हाल ही मंजूरी मिली और इसका कार्य भी शुरु कर दिया गया है। ये नया 4 लेन विदिशा के सांची बायपास तिराहे से भोपाल के भानपुर पुल तक निर्मित किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2025 : पायल कपाड़िया का टूटा सपना

हॉलीवुड के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2025 के प्रतिष्ठित विजेताओं की लिस्ट का सभी को इंतजार है। लेकिन भारतीय फैंस की नजर पायल कपाड़िया पर है, जिन्होंने दो नॉमिनेशन पाकर इतिहास रच दिया है। उनका अवॉर्ड जीतने का सपना टूट गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

13. रो पड़ीं CM आतिशी, बोलीं- मेरे पिता को गाली देकर वोट मांग रहे बिधूड़ी

सोमवार को रमेश बिधूड़ी के विवादित टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। आतिशी ने कहा कि बिधूड़ी ने उनके 80 साल के पिता को गाली दी है, साथ ही राजनीति के गिरते स्तर को लेकर गहरी चिंता जताई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • MP News
  • National News
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • hindi news
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा