विदेशी पशु-पक्षियों का पंजीयन जरूरी, रजिस्ट्रेशन के बिना रखना अपराध, होगी कार्रवाई

Amresh Kushwaha | Aug 22, 2024, 10:31 IST
Share
बिना सूचना विदेशी जीवों को पालना अपराध
बिना सूचना विदेशी जीवों को पालना अपराध

विदेशी पशु-पक्षियों को पालने के लिए वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य हो गया है। 31 अगस्त तक परिवेश पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी देनी होगी। ऐसा न करने पर इसे कानून अपराध माना जाएगा।

विदेशी पशु-पक्षियों को पालने ( Keeping Exotic Pets ) वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब आपको इनके पालन के लिए वन विभाग से अनुमति ( Forest Department Permission ) लेनी होगी। इसके लिए आपको 31 अगस्त तक वन विभाग के परिवेश पोर्टल पर उनके पंजीकरण ( Registration of Exotic Animals ) की जानकारी देनी होगी। ऐसा न करने पर वन विभाग की ओर से आप पर कार्रवाई की जा सकती है। पंजीकरण के बिना विदेशी जीव-जंतुओं को पालना अब अपराध माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP : कई दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग को बड़ी सफलता , आखिरकार पकड़ में आया आदमखोर बाघ , यहां छिपा था टाइगर

परिवेश पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

जंगली जानवर और पक्षी वन विभाग की संपत्ति हैं। उनकी देखभाल करना वन विभाग की जिम्मेदारी है। यह चाहे भारत में पैदा हुए जानवर हों या विदेश से आए प्रवासी जानवर और पक्षी, जिन्हें कोई भी व्यक्ति पालता है। अब प्रवासी पक्षियों और जानवरों के बारे में जानकारी देना अनिवार्य हो गया है। 31 अगस्त तक ऐसे लोगों को परिवेश पोर्टल (Parivesh Portal) पर यह जानकारी अपलोड करनी होगी। केंद्र और राज्य सरकार ने इनकी जानकारी रखने के लिए परिवेश पोर्टल शुरू किया है।

ये खबर भी पढ़िए...गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दो... छत्तीसगढ़ में अड़े मुस्लिम समाज के लोग

जानें क्या है परिवेश पोर्टल

यह एक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है जो वन, पर्यावरण और वन्य जीव-जंतुओं से संबंधित प्रस्तावों की ऑनलाइन निगरानी और डेटा को संरक्षित करने की सुविधा प्रदान करता है। इसका उद्देश्य सरकार को उन प्रस्तावों पर नजर रखने में मदद करना है, जो ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाते हैं। यह केंद्र, राज्य और जिला स्तरों के लिए इकलौती प्रणाली है, जो एक ही स्थान पर सभी जानकारी को संरक्षित करती है। कोई व्यक्ति किसी जीव या जंतु का पालक है, तो उन्हें इसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।

ये खबर भी पढ़िए...MP में नहीं रुक रही गोवंश की हत्याएं , जबलपुर में मिले 55 से ज्यादा पशु अवशेष , जांच रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा

जानवरों से फैलने वाले संक्रमण को रोकने में मिलेंगी मदद

जिन विदेशी पक्षियों और जानवरों (Keeping Exotic Animals) को लोग अक्सर पालते हैं, उनमें इगुआना, लव बर्ड, अफ्रीकी तोते, मार्मोसेट्स जैसे पालतू विदेशी जानवर शामिल हैं। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार यह जानकारी प्राप्त कर सकती है कि कौन से पक्षी या जानवर घर में रखे गए हैं, उनकी प्रजाति क्या है और उनकी स्थिति क्या है। सरकार इस जानकारी को पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकती है। इसके साथ ही अधिकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इसकी समीक्षा कर सकते हैं।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई संक्रमण किसी जीव-जंतु से फैलता है, तो सरकार के पास जीव-जंतुओं से संबंधित पूरा डेटा उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें इसके प्रसार को नियंत्रित करने में तत्काल मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश का वन विभाग ही कर रहा हाथियों पर कब्जा !

जीव-जंतुओं को बिना पंजीकरण पालना अपराध

वन विभाग के डीएफओ एमएस उईके ने सूचित किया है कि यदि कोई व्यक्ति विदेशी पक्षियों या जानवरों को पालना चाहता है या पहले से पाल रहा है, तो उन्हें 31 अगस्त तक परिवेश पोर्टल पर इसकी जानकारी दर्ज करनी होगी। यदि कोई व्यक्ति जानकारी छिपाकर जानवर या पक्षी को पालता है, तो वन विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। विदेशी पक्षियों और जीव-जंतुओं को बिना पंजीकरण के रखना अब अपराध माना जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Forest Department
  • वन विभाग
  • विदेशी पशु-पक्षियों का पालन
  • Keeping Exotic Pets
  • परिवेश पोर्टल
  • Parivesh Portal
  • जीव-जंतुओं का पंजीकरण
  • Registration of Exotic Animals
CM Sai Singapore Visit: आज से सिंगापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद

By Harrison Masih

CM Sai Singapore Visit: आज से सिंगापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद
गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोपाल में सीएम मोहन यादव, कई नई विकास योजनाओं की करेंगे शुरुआत

By Kaushiki

गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोपाल में सीएम मोहन यादव, कई नई विकास योजनाओं की करेंगे शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन

By Amresh Kushwaha

गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन
निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा

By Jageshwar prasad

निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा
त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू

By Amresh Kushwaha

त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड