MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 05, 2025, 07:51 IST
Share
mp-top-news-05-december
mp-top-news-05-december

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्य प्रदेश की टॉप खबरों से...MP विधानसभा: चोरी का नाइट ऑपरेशन, काट डाला चंदन का पेड़। मध्यप्रदेश ओबीसी आरक्षण केस: SC में जनवरी तक सुनवाई टली। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश विधानसभा: सत्र के बीच चोरी का नाइट ऑपरेशन, काट डाला चंदन का पेड़

BHOPAL.मध्यप्रदेश विधानसभा में चलते विंटर सेशन के दौरान चोरी के प्रयास का एक बड़ा मामला सामने आया है। इसने सत्र के दौरान सदन की सुरक्षा पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। यह घटना भी तब हुई, जब विशेष सशस्त्र बल की पूरी एक बटालियन का यहां रातभर पहरा है। वहीं विधानसभा सुरक्षा बल का भी 70 से अधिक अमला यहां तैनात है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

OBC आरक्षण केसः सुप्रीम कोर्ट बोला-राजनीतिक कारणों से जिरह मत कीजिए, मामला जनवरी तक टला

एमपी के 27 फीसदी ओबीसी केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस 4 दिसंबर को फाइनल हियरिंग के लिए रखा गया। लेकिन अधिवक्ताओं की ओर से जो जिरह की गई, उससे सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी देखी गई। ओबीसी वेलफेयर कमेटी के अधिवक्ता वरूण ठाकुर की तरफ से जिस तरह केस को प्रेंजेट किया गया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की। मामला अब फाइनल हियरिंग के लिए जनवरी में रख दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खुद के ही चार विधायक से घिरी सरकार, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधानसभा में उठाए सवाल

मध्यप्रदेश विधानसभा में सत्ता पक्ष के चार विधायकों ने शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ये तीन विधायक कटनी जिले के हैं। वहीं एक विधायक जबलपुर के हैं। इनका आरोप है कि पुलिस ने एक मामले में मिलीभगत कर कार्रवाई की है। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रात में छूटेगी कंपकंपी जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.6°C से 2.6°C तक कम दर्ज किया गया। शेष जिलों में तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इससे प्रदेश में दो दिन बाद ठंडी हवाएं आएंगी, जो इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में सर्दी बढ़ाएंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल पुलिस हुई हाईटेक, अब QR कोड स्कैन करते ही पुलिस कमिश्नर तक पहुंचेगी शिकायत

BHOPAL. भोपाल पुलिस कमिश्नर आईपीएस हरिनारायणचारी मिश्र ने नई पहल शुरू की है। अब लोग सीधे पुलिस कमिश्नर तक अपनी समस्याएं और शिकायतें पहुंचा सकेंगे। इसके लिए विशेष QR कोड सिस्टम लॉन्च किया गया है। यह सिस्टम सभी थानों की समस्याओं को सीधे कमिश्नर के कार्यालय तक पहुंचाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायसेन पुल हादसे के बाद एक्शन में एमपी सरकार, MP के 45 खराब पुलों की होगी तत्काल मरम्मत

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें।मध्य प्रदेश में पुलों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में रायसेन के बरेली-पिपरिया पुल के गिरने की घटना काफी गंभीर साबित हुई है। इस हादसे में लापरवाही के लिए अब कार्रवाई की गई है। MPRDC (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने प्रभारी AGM विक्रम सिंह ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है। पहले उन्हें सिर्फ शोकॉज नोटिस दिया गया था, जबकि जूनियर मैनेजर एए खान को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश की 23 हजार पंचायतों में बाहरी शिकायत बंद करने की तैयारी

मध्यप्रदेश की 23 हजार पंचायतों में शिकायतों पर ‘सरहद’ खींचने की मांग उठी है। भोपाल में हुई पंचायत प्रतिनिधियों की हालिया कार्यशाला में सरपंचों ने एक प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक अधिकारों को पीछे धकेलता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बंदर बनकर एमपी विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, विधायक ने ऐसा क्यों किया, जानें यहां

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान एक अनोखी घटना घटी। उस घटना को देखकर विधानसभा परिसर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जब सदन में कांग्रेस विधायक बंदर बनकर विधानसभा परिसर में आए। कुछ लोग उन्हें देखकर हंस रहे थे तो कुछ लोग उनके संदेश की गंभीरता भांप रहे थे। सदन में बंदर का रूप धारण करने वाले ये विधायक छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव सीट से सुनील उईके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर कलेक्टर ने महू में सरकारी जमीन, निजी करने में दो महिला पटवारी सहित तीन को किया निलंबित

मध्य प्रदेश समाचार: इंदौर के महू में जमीन के घपले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ताजा मामला करोड़ों की सरकारी जमीन के निजी नाम पर नामांतरण करने का आया है। इसमें फिर इस जमीन के डीम्ड डायवर्सन होने का भी मामला है। इसमें इंदौर कलेक्टर ने प्रांरभिक तौर पर तीन पटारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें दो महिला पटवारी भी शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर में 1200 से अधिक संदिग्ध लोगों की पहचान, विधायक अजय विश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

today's news headlines : जबलपुर में एसआईआरएसआईआ प्रक्रिया के दौरान 1200 से अधिक संदिग्ध लोगों की पहचान हुई है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अब सतर्क हो गई हैं। भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने इस खुलासे को X पर पोस्ट किया। उन्होंने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। विश्नोई का दावा है कि संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या एक लाख से अधिक हो सकती है। पुलिस कानूनी प्रतिबंधों के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अल्लाह हू अकबर के नारों से गूंजा एमपी का सरकारी स्कूल, गीता पाठ के बाद मचा बवाल

एमपी ब्रेकिंग न्यूज: सिवनी में एक सरकारी स्कूल में बच्चों से 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगवाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। यह घटना अरी थाना क्षेत्र स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब बच्चों ने यह आरोप लगाया कि 1 दिसंबर को गीता पाठ के बाद उनसे 16 बार अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए गए। स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल प्रतीक्षा मानगढ़े ने सभी बच्चों पर यह नारे लगाने का दबाव डाला था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर में शौर्य यात्रा पर प्रशासन की रोक से हिंदू संगठनों में नाराजगी, अनुमति को लेकर विवाद गहराया

एमपी के समाचार: जबलपुर में 6 दिसंबर को शौर्य यात्रा प्रस्तावित थी। यह यात्रा बजरंग दल द्वारा निकाली जानी थी। प्रशासन ने इस शौर्य यात्रा पर रोक लगा दी है। इस रोक से शहर का माहौल गरमा गया है। एसडीएम ने इस यात्रा को अनुमति नहीं दी है। उन्होंने गोहलपुर-मिलोनीगंज मार्ग को संवेदनशील बताया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कफ सिरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

एमपी टॉप न्यूज :छिंदवाड़ा में खांसी की सिरप पीने से बच्चों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ED ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन की 2.04 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई MP और चेन्नई पुलिस की एफआईआर के आधार पर की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी सरकार
  • MP Weather update
  • इंदौर कलेक्टर
  • भोपाल पुलिस
  • एमपी विधानसभा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • आरक्षण केस
  • एमपी के समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • today's news headlines
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा