MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 19, 2025, 08:06 IST
Share
mp-top-news-19-december-2025
mp-top-news-19-december-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... सीएम मोहन यादव आज करेंगे आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ। MP में 5 हजार होमगार्ड भर्ती: पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी। कैबिनेट की परफॉर्मेंस रिपोर्ट से होगा मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल!

सीएम मोहन यादव आज करेंगे आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ, कला कौशल का हुनर दिखाएंगे अफसर

BHOPAL. भोपाल में आज, 19 दिसंबर से मध्यप्रदेश के IAS अफसरों का जमावड़ा होगा। ये अफसर आज से शुरू हो रही तीन दिनी IAS सर्विस मीट में भाग लेंगे। इसमें सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव, पूर्व अफसर और उनके परिवार शामिल होंगे। वे प्रशासनिक काम से हटकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासन अकादमी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जरिए किया जाएगा। फिर अरेरा क्लब में दिनभर और देर रात तक कार्यक्रम होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 5 हजार होमगार्ड की भर्ती: चयन प्रक्रिया बदलेगी, पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी

BHOPAL. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश में 5 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती को औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। अब इस घोषणा को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की समय-सारिणी सामने आ सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन सरकार में बड़े बदलाव की आहट, कैबिनेट की परफॉर्मेंस रिपोर्ट से होगा मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल!

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज है। सत्ता और संगठन के स्तर पर लंबे समय से चल रहे चिंतन-मंथन के बाद अब फैसला सामने आने की घड़ी नजदीक है। सीएम मोहन यादव अपनी कैबिनेट को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं। संकेत हैं कि परफॉर्मेंस के आधार पर लगभग पांच मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

MP Weather Report: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का असर दिख रहा है। सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्रमोशन में आरक्षण मामले में सरकार ने रखा पक्ष, दिए ये जवाब, अगली सुनवाई 6 जनवरी को

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:JABALPUR. प्रमोशन में आरक्षण मामले में आज चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच में सरकार ने अपना पक्ष रखा। सुनवाई लगभग 2 घंटे चली। सरकार ने क्वांटिफिएबल डेटा, अनारक्षित वर्ग के प्रतिनिधित्व और सीनियरिटी पर प्रभाव सहित हर मामले में अपना पक्ष रखा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस के राजदार बिल्डर राजेश शर्मा को SC से झटका, हाईकोर्ट के फैसले पर लगाया स्टे

पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस के राजदार और त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शर्मा के खिलाफ ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध विंग) में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस एफआईआर को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IAS संतोष वर्मा का एक और विवादित बयान, खुद को माई का लाल बताकर अजाक्स संगठन पर उठाए सवाल

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा का एक और विवादित बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने खुद को 'माई के लाल' बताते हुए अजाक्स संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में वर्मा कह रहे रहे हैं कि 2016 तक में हम माई के लाल बने थे, आज हमें तोड़ा जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पेश किया 2 साल का रिपोर्ट कार्ड, इंदौर-भोपाल के मास्टर प्लान जल्द होंगे लागू

BHOPAL. MP के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने शहरी विकास से जुड़े बड़े फैसलों और आने वाली योजनाओं की जानकारी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अफसरों की फाइलों में उलझे सरकार के फैसले, घोषणाओं को जमीन पर उतारने में विभाग सुस्त

BHOPAL. मध्यप्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान सीएम ने प्रदेश को कई सौगातें दी हैं। इन सबके बीच सीएम की घोषणाओं और फैसलों को जमीन पर उतारने में प्रदेश के सभी विभाग फिसड्डी हैं। 'द सूत्र' ने जब पड़ताल की तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जीएसटी दरों में बदलाव से मध्यप्रदेश की कमाई घटी, नवाचारों से भरपाई का दावा

BHOPAL. डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने माना कि जीएसटी दरों में बदलाव और अन्य कारणों से GST से राजस्व संग्रह में कमी आ सकती है। बावजूद इसके सरकार नवाचारों और लंबित वसूली पर ध्यान देगी। साल के अंत तक अपेक्षित लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दो साल का रिपोर्ट कार्ड, सड़कों पर सवाल: पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के दावे और जमीनी हकीकत

BHOPAL. भोपाल में मंत्रियों के दो साल के रिपोर्ट कार्ड जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकार वार्ता कर अपने विभाग का दो साल का लेखा-जोखा पेश किया है। मंच पर उपलब्धियां गिनाई गईं, लेकिन सड़कों की हालत ने चर्चा की दिशा बदल दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर ED में फंसे गुटखा किंग किशोर वाधवानी, पत्नी, सीईओ और दबंग दुनिया कंपनी

INDORE. मध्यप्रदेश में सबसे बड़े टैक्स डिमांड 2002 करोड़ का नोटिस हाल ही में गुटखा किंग किशोर वाधवानी को मिला था। वहीं, अब किशोर वाधवानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) इंदौर में उलझ गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा