Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Feb 15, 2025, 08:28 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंचे साढ़े सात करोड़

प्रयागराज महाकुंभ 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। मौनी अमावस्या पर एक ही दिन में 7.64 करोड़ श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे।महज 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, जो दुनिया के किसी भी आयोजन में शामिल होने वाली सबसे बड़ी भीड़ है। यह आंकड़ा अमेरिका और चीन की कुल आबादी के बाद तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या के बराबर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी 16 फरवरी को इस ऐतिहासिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। वीकेंड पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी जाम न लगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

E-office : 1 अप्रैल से बदल जाएगा सरकारी दफ्तरों में काम का तरीका, जानें क्या होगा नया

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले में 1 अप्रैल 2025 से सरकारी कार्यालयों में काम करने का तरीका बदल जाएगा। अब सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस ( (E-office) प्रणाली लागू की जाएगी। इस प्रणाली के तहत सभी कार्यालयी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे, जिससे कार्य को अधिक सरल, पारदर्शी और समय-संवेदनशील बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर को लागू करने के पहले जिला प्रशासन के अधिकारिेयों और कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोना इस साल अब तक ₹9,836 हुआ महंगा

यह साल सोने और चांदी के निवेशकों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इस साल 10 ग्राम सोने की कीमत में अब तक ₹9,836 की बढ़ोतरी हो चुकी है। हाल ही में इसका भाव 85,998 रुपए तक पहुंच गया, जबकि 1 जनवरी को यह 76,162 रुपए था। इसी तरह, चांदी की कीमत में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साल की शुरुआत में चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए प्रति किलो हो गई है।

2024 में सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। बीते साल सोने की कीमत में 20.22% और चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 1 जनवरी 2024 को 10 ग्राम सोने का भाव 63,352 रुपए था, जो 31 दिसंबर 2024 तक बढ़कर 76,162 रुपए हो गया। इसी अवधि में चांदी की कीमत भी तेजी से बढ़ी और 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से उछलकर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी हुई दोगुनी, इस बार ₹60 करोड़

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल इनामी राशि की घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 59.93 करोड़ रुपए रखी गई है, जो 2017 में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। उस समय इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 28.88 करोड़ रुपए थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा, जिसमें कुल 19 दिनों के दौरान 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

अमेरिका आज 119 और अवैध अप्रवासी भारतीयों को भेजेगा

अमेरिका से अवैध रूप से गए भारतीय नागरिकों का दूसरा समूह आज रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगा। इस समूह में कुल 119 भारतीय शामिल हैं, जिनमें से 67 पंजाब और 33 हरियाणा के निवासी हैं। इसके अलावा, 16 फरवरी को भी एक और विमान अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत पहुंचेगा। इससे पहले, 5 फरवरी को 104 भारतीयों को वापस लाया गया था, जिन्हें सुरक्षा के तहत हाथों में हथकड़ियां और पैरों में जंजीर पहनाई गई थी।

MP में OBC आरक्षण मामलाः SC से सरकार ने वापस ली याचिकाएं

सुप्रीम कोर्ट में आज (14 फरवरी) ओबीसी आरक्षण से जुड़ी कुल 75 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मध्य प्रदेश सरकार ने इनमें से 17 याचिकाएं वापस ले ली हैं। इधर मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अभय एस ओका ने मप्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि जब मध्य प्रदेश में 27 फीसदी आरक्षण का कानून है तो फिर इसे लागू करने में क्या बाधा है? इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में न तो हाईकोर्ट में कोई स्टे है और न ही सुप्रीम कोर्ट में। इससे संकेत मिलता है कि ओबीसी आरक्षण से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। इधर सरकार ने भी 27 फीसदी OBC आरक्षण लागू करने का मन बना लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईपीएस अफसर जीपी सिंह को पुलिस महानिदेशक बनाए जाने के आदेश जारी

भूपेश बघेल सरकार में राजद्रोह जैसे केस में फसने और फिर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आईपीएस जीपी सिंह को बड़ी जीत हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार की शाम आदेश जारी कर जीपी सिंह को पुलिस महानिदेशक ( डीजी ) के पद पर प्रमोट कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

JioStar ने लॉन्च किया नया OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar, फ्री में मिलेगा एंटरटेनमेंट

Viacom18 और Star India के विलय के बाद बने नए जॉइंट वेंचर JioStar ने अपने नए OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar के लॉन्च की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म JioCinema और Disney+ Hotstar को मिलाकर एक नया मनोरंजन अनुभव देगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सौरभ शर्मा केस: इनोवा से मिली डायरी खोलेगी बड़े नामों के राज, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिए गए सौरभ शर्मा, चेतन सिंह और शरद जायसवाल से पूछताछ जारी है। इस मामले में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकदी से भरी कार में मिली डायरी ने बड़ा खुलासा किया है। डायरी में कई आरटीओ अधिकारियों और कई ज्वेलर्स के नाम दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आरोपियों से उनकी कंपनियों में भागीदारी और काले धन के स्रोत को लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाई स्पीड सड़कों का हब बनेगा MP, केंद्र सरकार के मास्टर प्लान से मिलेगी रफ्तार

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और प्रदेश में हाई स्पीड कॉरिडोर के विस्तार की मांग रखी। उन्होंने मास्टर प्लान में और ज्यादा सड़कों को शामिल करने का सुझाव दिया ताकि उनका निर्माण पहले चरण में ही शुरू हो सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स, VAT लगाने वाला पांचवां राज्य

मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर भारी असर डाला है। देशभर में सबसे ज्यादा टैक्स वसूलने वाले राज्यों में एमपी पांचवें स्थान पर है। यहां पेट्रोल और डीजल पर वैट के साथ-साथ एक्स्ट्रा सेस भी वसूला जा रहा है। इससे ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं और जनता परेशान हो रही है। लोकसभा में पेश की गई जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाया जाता है। वहीं, अंडमान-निकोबार में सबसे कम टैक्स वसूला जाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक देश एक पंचांग : उज्जैन में तय होगा देशभर में एक कैलेंडर का रास्ता

भारत में काल गणना की नगरी उज्जैन में 29 मार्च से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जहां समय और तिथियों का अद्भुत महत्व है। यह सम्मेलन विशेष रूप से एक देश-एक कैलेंडर के विचार पर केंद्रित होगा, जो भारतीय सनातन धर्म में तिथियों और त्योहारों की सटीक गणना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस सम्मेलन में देश-विदेश के ज्योतिषी, अंकगणित विशेषज्ञ, वेदाचार्य और कैलेंडर निर्माता एक मंच पर जुटेंगे और इस मुद्दे पर गहन मंथन करेंगे। क्या इस बार यह कठिन कार्य सफल हो पाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक किया तो खैर नहीं, होगी 3 साल की जेल

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होने जा रही है। बोर्ड एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इस बार शिक्षा विभाग ने परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय 20 से अधिक ग्रुपों की पहचान की गई है, जो परीक्षा प्रश्नपत्रों को वायरल करने के लिए सक्रिय हैं। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को तीन साल की जेल और 5 हजार रुपए जुर्माना हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10 ननि को कल मिलेगा नया महापौर, कांग्रेस को चुनाव आयोग पर नहीं भरोसा

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम सहित 171 नगरीय निकाय के लिए हुए मतदान का कल यानी 15 फरवरी को रिजल्ट आएगा। इसके लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। चुनाव का रिजल्ट आने से पहले ही प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी ने एक - दूसरे पर आरोप लगाए हैं। यहां तक कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि 103% मतदान बताने वाले निर्वाचन आयोग पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव का कहना है कि कांग्रेस हार के बहाने ढूंढ रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धान की खरीदी खत्म हुई तो सामने आने लगी गड़बड़ियां, सवा करोड़ का घोटाला

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी खत्म हो गई है। इसके साथ ही सरकार ने धान खरीदी और स्टॉक का मिलान शुरू कर दिया है। सरकार ने 31 जनवरी तक भले ही धान की रिकॉर्ड खरीदी की हो, लेकिन अव्यवस्थाओं के बाद अब गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं। खरीदी केंद्र से गोदाम में जो धान पहुंच रही है, ओ कागजों में ज्यादा और असलियत में कम है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोदी-ट्रंप की मुलाकात: F-35 जेट की डील पक्की, मुंबई हमले के आरोपी राणा की वापसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई। भारतीय समय के अनुसार यह बैठक शुक्रवार सुबह 3 बजे हुई, जहां दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने मोदी को एक सख्त और प्रभावी वार्ताकार (टफ नेगोशिएटर) बताते हुए उनकी कूटनीतिक क्षमताओं की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को अपना दोस्त कहा और उनके नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि वे भारत को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब नहीं होगी मनमानी... टोल प्लाजा पर AI तकनीक से होगा काम, घोटालों पर लगेगी लगाम

टोल प्लाजा ( toll plaza ) पर लंबी कतारें और अनियमित वसूली को रोकने के लिए सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक को अपनाने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत टोल कलेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और अवैध वसूली पर रोक लगेगी। साथ ही, सरकार बैरियर लेस टोल प्रणाली को भी लागू करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब लाखों में नहीं, सिर्फ 10 हजार में होगा कैंसर का इलाज, राजस्थान में तैयार हो रही वैक्सीन

अब कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए लाखों रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे। राजस्थान में एक नई, देसी तकनीक से कैंसर की वैक्सीन तैयार की जा रही है, जो केवल 10 हजार रुपए में कैंसर का इलाज करने में सक्षम होगी। वर्तमान में विदेशों में कैंसर के इलाज पर करीब 25 लाख रुपए खर्च होते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • MP News
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा