Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Feb 26, 2025, 08:28 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

महाशिवरात्रि पर MP समेत देश भर के मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल 44 घंटे तक लगातार भक्तों को दर्शन देंगे। भक्तगण लगभग 18 घंटे तक भगवान महाकाल के निराकार स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।

पूजा-अर्चना के दौरान महाकाल पर सतत जल की धारा अर्पित की जाएगी। महाशिवरात्रि के मौके पर अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 लाख श्रद्धालु महाकाल मंदिर में दर्शन करने आएंगे। मंदिर समिति के अनुसार, भक्तों को लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।

इसके अलावा, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के गुप्तेश्वर, भोपाल के गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव और भोजपुर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

साल में 2 बार होगी CBSE 10वीं की परीक्षा

CBSE ने 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने के ड्राफ्ट रेगुलेशन को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर सभी स्टेकहोल्डर्स, जिनमें स्कूल प्रशासन, पेरेंट्स एसोसिएशन और टीचर्स एसोसिएशन शामिल हैं, 9 मार्च तक अपने सुझाव और फीडबैक दे सकेंगे, जिसके बाद अंतिम नीति तय की जाएगी। ड्राफ्ट के अनुसार, परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 5 मई से 20 मई तक चलेगा। इस नए फैसले से 26 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिससे वे अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकेंगे और परीक्षा के लिए अधिक अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

आज महाकुंभ का आखिरी स्नान, संगम पर उमड़े श्रद्धालु

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ का अंतिम स्नान संपन्न हो रहा है। इससे पहले गंगा में जलस्तर कम होने के कारण रेत के टापू उभर आए हैं, जिससे झूंसी इलाके की ओर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मेला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि महाशिवरात्रि के दिन गंगा में और जल छोड़ा जाएगा, जिससे स्नान में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंगलवार रात 8 बजे तक लगभग 1.24 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके थे, जबकि 13 जनवरी से अब तक 64 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। मेले में प्रशासनिक गाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निकटतम घाटों पर स्नान करके सीधे अपने घर लौटें। महाकुंभ की सुरक्षा और निगरानी के लिए वायुसेना के जवानों को तैनात किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का विवाह आज, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम (Bagheswar Dham) में 26 फरवरी, 2025 को 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगी। इस भव्य शादी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा देश के कई जाने मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं, जो नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ के MOU साइन

भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ रुपये के MOU साइन हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये निवेश मध्य प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देगा। समिट में 50+ देशों के प्रतिनिधि, 200+ भारतीय कंपनियां और 200+ वैश्विक CEO शामिल हुए। मध्य प्रदेश सरकार निवेशकों को पारदर्शी शासन, स्थायी नीतियां और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एग्जाम सेंटर पर हिजाब उतारने को लेकर विवाद, छात्राओं ने छोड़ी 10वीं की परीक्षा

भारत में NEET, JEE और UPSC जैसी प्रमुख परीक्षाओं में हिजाब विवाद सुर्खियों में रहा है। अब यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। सोमवार ( 24 फरवरी ) को यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जौनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हिजाब हटाने को लेकर छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

EPFO ने फिर बढ़ाई UAN एक्टिवेशन की डेडलाइन, समझें ऑनलाइन प्रोसेस का आसान तरीका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPF खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। EPFO ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और बैंक खाते को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जो लोग अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PM Cares Yojna : अब फ्री में करें UPSC जैसी परीक्षाओं की कोचिंग, जानें कैसे उठाएं लाभ

केंद्र सरकार पीएम केयर्स योजना के तहत योग्य छात्रों को जेईई, नीट और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देगी। इस योजना से एससी, ओबीसी और कोविड प्रभावित बच्चों को लाभ मिलेगा। चयनित छात्रों को कोचिंग फीस के साथ मासिक स्टायपेंड भी मिलेगा।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जीवनरक्षक दवाएं अमानक घोषित, उपयोग पर तत्काल रोक के आदेश

मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को 13 तरह की जीवन रक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज तक अमानक घोषित कर उनकी सूची जारी कर दी है। साथ ही इनके उपयोग किए जाने पर भी तत्काल रोक लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। जब सरकारी अस्पतालाें में यह सूची पहुंची तो हड़कंप मच गया।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में बनेंगे दो बड़े महानगर, GIS में CM मोहन यादव का ऐलान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन हो रहा है। आज ( 25 फरवरी ) समिट का अंतिम दिन है। इस समिट में देश के जाने माने कई करोबारियों ने प्रदेश में निवेश करने की बात कही है। समिट के दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालुओं का पहुंचना होगा आसान, सीहोर में रुकेंगी ये ट्रेनें

महाशिवरात्रि मेला के दौरान सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर कुबेरेश्वरधाम आने वाले यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ रहेगी। इसको ध्‍यान में रखते हुए वहां से गुजरने वाली 11 जोड़ी मेल/एक्‍सप्रेस और सुपरफास्‍ट ट्रेनों का 02 मिनट का अस्‍थाई ठहराव दिया जाएगा।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इंदौर के लिए 7.21 लाख करोड़ के करार, 6 लाख को रोजगार मिलेगा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) भोपाल 2025 में सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कुल निवेश करार, रोजगार को लेकर जानकारी दी। रीजनल कॉन्क्लेव को मिलाकर कुल 30.77 लाख करोड़ के निवेश करार हुए हैं और इससे मप्र में 21.40 लाख के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट 27 फरवरी को पहले नंबर पर करेगा सुनवाई, इसी दिन ट्रायल रन भी

यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका मंगलवार ( 25 फरवरी ) को मेंशन पर रही। इसमें जस्टिस बीआर गवई ने सुनवाई के दौरान कहा कि इसे सुनवाई को 27 फरवरी रखा जाता है और हाईकोर्ट को सूचित किया जाए कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे रखा है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का दिया लालच...फिर खाली किया खाता

शेयर ट्रेडिंग कर दोगुना कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 14.25 लाख की ठगी की थी। साइबर रेंज थाने की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक भिलाई तो दूसरा कोरिया जिला का रहने वाला है। दोनों खाता किराए पर देने के साथ ही शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस के दफ्तर पहुंची ईडी की टीम, संगठन प्रभारी से जवाब तलब

छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुश्किल में है। कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय- राजीव भवन में ईडी की टीम पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों से पूछताछ की। दफ्तर में मौजूद संगठन प्रभारी मलकीत सिंह गेन्दू और प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल से पूछताछ की।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • National News
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा