MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sourabh Bhatnagar | Oct 25, 2025, 08:08 IST
Share
mp top news  25 OCTOBER
mp top news 25 OCTOBER

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 45 हजार करोड़ बांटे गए। भोपाल से आतंकी गिरफ्तार, त्योहार पर IED ब्लास्ट की थी प्लानिंग। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

लाड़ली बहना योजनाः 29 किस्तों में बांट दिए इतने पैसे कि दुनिया के 115 देशों की जीडीपी भी रह गई पीछे

BHOPAL. क्या आपको पता है कि मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना में 45 हजार करोड़ रुपए बांटे गए हैं? यह राशि इतनी बड़ी है कि 115 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वपूर्ण जानकारी को भाई दूज पर साझा किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में यह सिस्टम कराएगा बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

MP Weather Report : मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही कई इलाकों में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के धार और सतना के साथ ही 9 जिलों में बारिश हुई। भोपाल सहित अन्य कई जिलों में बादल छाए रहे।

अशोकनगर, छतरपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सतना, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और धार जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो 25, 26 और 27 अक्टूबर को लो प्रेशर एरिया वाले सिस्टम का प्रभाव अधिक रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

इंदौर के रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के दो लॉकर से मिला 3.84 करोड़ का सोना

INDORE. मध्यप्रदेश केइंदौर के रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के बेटे और बेटी के नाम पर खुले लॉकर ने सोना उगला है। इस बार 3.658 किलो सोना मिला है। इसकी कीमत तीन करोड़ 84 लाख के करीब आंकी गई है।

इस तरह भदौरिया की अब तक की संपत्ति 29 करोड़ को छू गई है। जांच जारी है। लोकायुक्त कार्रवाई मेंभदौरिया के पास अब तक 10 करोड़ से ज्यादा कीमत का करीब नौ किलो सोना मिल चुका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

भोपाल और दिल्ली में ISIS आतंकी गिरफ्तार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आईईडी ब्लास्ट की बड़ी साजिश नाकाम

BHOPAL. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई में ISIS (इस्लामिक स्टेट्स ऑफ इराक एंड सीरिया) से जुड़े दो आतंकियों को पकड़ा है। एक आरोपी को भोपाल के करोंद इलाके से और दूसरे को दिल्ली के सादिक नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आतंकी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में IED ब्लास्ट की तैयारी कर रहे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कर डाला ये गंदा काम

Damoh. मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक नया साइबर फ्रॉड (Cyber ​​Fraud) सामने आया है। इस बार शातिरों ने जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर (Sudhir Kumar Kochar) के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया हैं। आरोपी ने कलेक्टर की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर लोगों से मदद की अपील की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

फेसबुक लाइव में डॉ. रोहिणी का बड़ा दावा- ऑडियो असली है, फेक साबित करो तो दूंगी एक करोड़

पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने फेसबुक पर लाइव आकर सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो ऑडियो क्लिप उन्होंने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किया है, वह पूरी तरह ओरिजनल है। अगर कोई इसे फेक या एआई जनरेटेड साबित कर दे, तो वह उसे एक करोड़ रुपए इनाम देंगी।

रोहिणी ने लाइव में कहा जिसे सच्चाई जाननी है वो मुझसे सवाल करे, मैं हर सवाल का जवाब दूंगी। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला आगे बढ़ती है, तो वह अपनी मेहनत और लगन के दम पर बढ़ती है, लेकिन समाज में कुछ लोग उसकी सफलता का गलत मतलब निकालते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

इंदौर में दोषी पुलिसकर्मियों का डिमोशन, बनाया टीआई को एसआई और एसआई को आरक्षक

दोषी पुलिसकर्मियों का डिमोशन: इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने विभागीय जांच में प्रभारी टीआई और सब इंस्पेक्टर को दोषी पाया है। इसके चलते एमआईजी थाने के तात्कालिक थाना प्रभारी टीआई अजय वर्मा और सब इंस्पेक्टर धीरज शर्मा पर बड़ी कार्रवाई की है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर टीआई अजय वर्मा को दो साल के लिए सब इंस्पेक्टर (एसआई) और एसआई धीरज शर्मा को पांच साल के लिए कांस्टेबल पद पर पदावनत कर दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बिहार चुनाव : CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर हमला, सेना के पराक्रम पर सबूत मांगने वालों को डूब मरना चाहिए

BHOPAL. मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:बिहार विधानसभा चुनाव अभियान में पश्चिम चंपारण में रैली आयोजित की गई। इस जनसभा का मुख्य आकर्षण मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर हमला रहा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस विदेश मंचों पर देश की छवि को कमजोर करती है और सेना के पराक्रम पर सबूत मांगती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सिवनी हवाला लूट कांड : SDOP पूजा पांडे के 'सर' कॉल की सुलझेगी गुत्थी! SIT ने मेटा से मांगा डेटा

BHOPAL. सिवनी हवाला कांड मामले ने एक नया मोड़ लिया है। इसमें विशेष जांच दल (SIT) ने एसडीओपी पूजा पांडेय के व्हाट्सएप कॉल का डेटा Meta से मांगा है। SIT को आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि पूजा पांडेय उस व्यक्ति को 'सर' कहकर संबोधित कर रही थीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

इंदौर में अवैध खनन करने वाले बड़े लोगों से 55 करोड़ की वसूली के कलेक्टर ने दिए आदेश

INDORE. इंदौर में चल रहे अवैध खनन की कमर तोड़ने के लिए सख्ती शुरू हो गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस मामले में अर्थदंड नहीं भरने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। इसके तहत एक साल के जितने भी केस में भारी राशि लगी है, इनकी वसूली के आदेश हो गए हैं। यह राशि 55 करोड़ रुपए से अधिक है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी शुरू, लेकिन मॉडल रेट अभी नहीं; किसानों को डर, भाव ना गिरा दें व्यापारी

INDORE. मध्य प्रदेश में किसानों को सोयाबीन का उचित भाव दिलाने के लिए भावांतर योजना लाई गई थी। वहीं इसके तहत खरीदी आज, 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है। मंडियों में किसानों का माल तेजी से पहुंचने लगा है, लेकिन अभी तक इस योजना के लिए मॉडल रेट सामने नहीं आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत की वजह- चूहे, अखंड ज्योत से घर में आग उनके कारण ही लगी

सौम्या व्हीकल्स के मालिक और इंदौर के कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का गुरुवार, 24 अक्टूबर को आग में घिरने से मौत हो गई। फॉरेंसिक जांच के दौरान घर में कई चूहे भी मृत मिले हैं। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि अखंड ज्योत कुछ दिनों से जल रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चूहों के कारण ही अखंड ज्योत का दिया गिर गया होगा। इससे आग लगी और फिर आग फैल गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

एमपी बीजेपी: टीम खंडेलवाल के गठन में सामाजिक उपेक्षा का आरोप, बुंदेलखंड-बघेलखंड में सियासी उबाल

BHOPAL. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई 29 सदस्यीय टीम के ऐलान के बाद संगठन के भीतर आंचलिक और सामाजिक असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। बघेलखंड और बुंदेलखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं व कुछ जातिगत संगठनों ने खुले तौर पर विरोध दर्ज कराया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP Weather update
  • चंद्रशेखर आजाद
  • धर्मेंद्र भदौरिया
  • CM मोहन यादव
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • हेमंत खंडेलवाल
  • भावांतर योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा