MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2025, 08:38 IST
Share
mp-top-news-9-september
mp-top-news-9-september

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... 24 घंटे के अंदर एमपी में 50 पुलिस अधिकारियों के तबादले। 14 आईएएस का ट्रांसफर, आशीष सिंह बनाए गए उज्जैन कमिश्नर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी में देर रात 30 और IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के एसपी बदले

मध्यप्रदेश में सोमवार रात 1 बजे 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई, जिसमें 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया। रीवा जिले में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद पहली सूची में डीआईजी राजेश सिंह को हटाया गया जबकि दूसरी सूची में एसपी विवेक सिंह को भी स्थानांतरित किया गया।

बता दें कि इससे पहले सोमवार शाम को ही जारी आदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिनमें 2 जिलों के एसपी भी शामिल थे।

इस तरह सोमवार को जारी दोनों आदेशों में कुल 50 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 15 जिलों के एसपी बदलने का निर्णय शामिल है। सरकार द्वारा किए गए इन थोकबंद तबादलों को प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

एमपी में 14 आईएएस का ट्रांसफर, आशीष सिंह उज्जैन और सुदाम खाड़े बनाए गए इंदौर कमिश्नर

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। मध्यप्रदेश जीएडी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के मुताबिक, आशीष सिंह को उज्जैन कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि दीपक सक्सेना को सीपीआर का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि सरकार ने पहले ही आशीष सिंह को 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेला का मेला अधिकारी का जिम्मा सौंपा था। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

20 IPS के Transfer: 18 डीआईजी के तबादले, धार और अशोकनगर के एसपी बदले

BHOPAL.मध्यप्रदेश में सोमवार को 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के तहत यह बदलाव किया गया। जारी किए गए आदेश में अशोकनगर और धार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदल दिए गए हैं। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

MP में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर बने IAS, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 16 अफसर अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का हिस्सा बन गए हैं। 2023 और 2024 की अलग-अलग विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) बैठकों में इन अफसरों का चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार, 2023 की डीपीसी में 8 अधिकारियों को IAS कैडर में पदोन्नति मिली। वहीं, 2024 की डीपीसी में भी 8 अधिकारियों को यह अवसर मिला। इस तरह कुल 16 अफसर अब राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पहुंच गए हैं। मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा में यह बड़ा बदलाव है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

MP Weather update : मध्यप्रदेश में भले ही तेज बारिश का दौर थम गया हो, लेकिन नदी-नाले अभी भी उफान पर हैं। नर्मदापुरम, रतलाम, जबलपुर, टीकमगढ़, उमरिया और बालाघाट में हल्की बारिश दर्ज की गई।

सोमवार को भोपाल, इंदौर सहित अधिकांश जिलों में तेज धूप देखने को मिली। हालांकि, सागर में सवा इंच और खजुराहो में आधा इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा और उमरिया में भी हल्की बूंदाबांदी जारी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून और दो टर्फ की एक्टिविटी बनी हुई है, लेकिन ये ज्यादा मजबूत नहीं हैं, जिस कारण भारी बारिश का सिलसिला थम गया है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

एमपी में EOW-GST का बड़ा एक्शन, 16 स्थानों पर छापा मारा, 20 करोड़ रुपए टैक्स चोरी का खुलासा

मध्यप्रदेश में आर्थिक अपराधों पर नकेल कसने के लिए ईओडब्ल्यू (EOW) और राज्य जीएसटी विभाग ने 16 स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में लगभग 20 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने पाया कि कुछ कारोबारी फर्जी बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्राप्त कर रहे थे, जिससे राज्य को भारी राजस्व का नुकसान हुआ। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

एमपी में पैक्स कर्मचारी अब नहीं करेंगे काम, अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए, सरकार से कर रहे ये मांग

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के कहने पर आज से प्रदेश की सभी बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। यानी, पैक्स के कर्मचारी अब तब तक काम नहीं करेंगे जब तक उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ये कर्मचारी सरकार से अपनी समस्याओं का समाधान मांग रहे थे और इसके लिए उन्होंने कई बार ज्ञापन और आवेदन दिए थे, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ याचिका की पैरवी करने वाले सुयश मोहन गुरु बने डिप्टी सॉलिसिटर जनरल

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भारत सरकार की ओर से अब एक नया चेहरा कानूनी मोर्चे पर नजर आएगा। केंद्र सरकार ने एडवोकेट सुयश मोहन गुरु को डिप्टी सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है। यह आदेश भारत सरकार ने 8 सितंबर 2025 को जारी किया। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ BJP विधायक अजय विश्नोई बोले निगम, मंडल में विधायकों की नियुक्ति नहीं हो

मप्र प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई सोमवार को इंदौर में थे। समिति की बैठक के बाद वह स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में शामिल हुए और मीडिया से चर्चा की। इस दौरान 75 साल की सीमा, मंत्री नहीं बनने के कारण के साथ आने वाले दिनों में निगम मंडल नियुक्ति पर अपनी राय रखी। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

फर्जी एंट्री से खरीदी करोड़ों की मूंग-उड़द, सहकारी बैंक मैनेजर सहित 10 लोगों पर FIR दर्ज

किसानों की मेहनत की फसल और शासन की खरीदी नीति पर डाका डालते हुए जबलपुर जिले में एक बड़ा अनाज घोटाला सामने आया है। शहपुरा तहसील स्थित 64 एमएलटी वेयरहाउस मजीठा में मूंग और उड़द की खरीदी में भारी अनियमितताएं पाई गईं। जिला स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर सामने आया कि अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों ने मिलकर लगभग 1 करोड़ 86 लाख 63 हजार 188 रुपए का हेरफेर किया। इस मामले में थाना भेड़ाघाट में FIR दर्ज कर ली गई है और अब पुलिस पूरे घोटाले की तह तक जाने में जुट गई है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में किस-किस VIP को दी गई मंजूरी, इस पर चौंका देगा मंदिर समिति का ये जवाब

उज्जैन महाकाल मंदिर में आम और वीआईपी भक्तों को लेकर हो रहे भेदभाव को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में लगी याचिका खारिज हो चुकी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने वीआईपी किसे माने या नहीं माने इसे लेकर अहम टिप्पणी भी की है। साथ ही कहा कि वीआईपी किसे माना जाए यह सक्षम अधिकारी (उज्जैन महाकाल मंदिर के मामले में कलेक्टर) के विवेक पर निर्भर है। लेकिन सक्षम अधिकारी किसे वीआईपी मान रहे हैं और किसे मंजूरी दे रहे हैं, इस पर सूचना के अधिकार में मिली जानकारी चौंकाने वाली है। हाल ही में विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष गोलू शुक्ला के गर्भगृह में जाने और विवाद के चलते यह मुद्दा उठा था। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालने जा रहे हैं दिल्ली से वृंदावन तक पत्रयात्रा, जानें क्या है पूरा प्लान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालने की घोषणा की है। यह यात्रा एकता, समृद्धि और धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही है। पंडित शास्त्री का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सनातन धर्म के महत्व को उजागर करना है। 10 दिन में यह यात्रा लगभग 170 किलोमीटर लंबी होने वाली है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

भोपाल के अधिकारी को बचाने के लिए हुई आनन-फानन जांच, आपूर्ति अधिकारी संघ ने लगाया आरोप

गरीबों के हिस्से का गेहूं, चावल और नमक तक हड़प लेने वाले जबलपुर राशन घोटाले की जांच पर ही अब सवाल उठ रहे है। आरोप लग रहे हैं कि आखिर क्या भोपाल स्तर के बड़े अधिकारी को बचाने के लिए ही यह पूरी जांच जल्दबाजी में की गई? इसी शक को आधार बनाकर अब मध्यप्रदेश आपूर्ति अधिकारी संघ भोपाल खुलकर मैदान में आ गया है। संघ का आरोप है कि जिला अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि स्टेट एडमिन लॉगिन से छेड़छाड़ करने का अधिकार केवल भोपाल स्थित संचालक खाद्य के पास होता है। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने अनंत चतुर्दशी झांकी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को क्यों दिया ये नारा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच की तीखी नोंक झोंक लगातार बनी रहती है। खासकर चुनाव के समय दोनों ही तीखी टिप्पणी करते हैं। अब अनंत चतुर्दशी के दिन सज्जन वर्मा ने कुछ ऐसा नारा दिया कि फिर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गई। पूरी खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें....

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | एमपी ब्रेकिंग न्यूज | एमपी टॉप न्यूज | एमपी समाचार | मध्य प्रदेश समाचार MP IAS Transfer | mp ias transfer latest news | mp ips transfer | MP IPS Transfer News मध्य प्रदेश न्यूज

Tags:
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • mp ips transfer
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • MP IAS Transfer
  • MP IPS Transfer News
  • mp ias transfer latest news
  • एमपी के समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग