/sootr/media/media_files/2025/12/24/mp-top-news-24-december-2025-2025-12-24-07-28-12.jpg)
अजाक्स विवाद के बाद अब मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस में घमासान, लेटरपैड और पंजीयन नंबर के कथित दुरुपयोग पर सवाल
BHOPAL. मध्य प्रदेश में सरकारी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अजाक्स विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब मप्र शिक्षक कांग्रेस संगठन में कथित फर्जीवाड़ा का मामला सामने आ गया है। यह विवाद सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी मान्यता, निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ताप्ती के मायके को मिलेगा उसका असली नाम, मुलताई कहलाएगा मूलतापी
BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने ताप्ती नदी के उद्गम स्थल को उसकी प्राचीन पहचान लौटाने की दिशा में बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बैतूल जिले की मुलताई तहसील का नाम बदलकर ‘मूलतापी’ किए जाने की घोषणा की। दरअसल, पौराणिक ग्रंथों और तत्कालीन सीपी-बरार इस्टेट गजेटियर में इस स्थान का नाम मूलतापी ही दर्ज है। कालांतर में अपभ्रंश और बोलचाल की भाषा में यह नाम बदलकर मुलताई हुआ। आगे चलकर यही नाम सरकारी दस्तावेजों का भी हिस्सा बन गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में सरकारी कर्मचारियों के 4 कैडर खत्म, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारी मंच करेगा आंदोलन
BHOPAL. ​मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में कर्मचारियों के चार कैडर खत्म कर दिए गए हैं। वित्त विभाग ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश कर्मचारियों के चार संवर्गों को समाप्त किए जाने का फैसला गत 16 दिसंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था। इसका हवाला देते हुए वित्त विभाग ने मंगलवार को सभी विभाग प्रमुखों के नाम एक आदेश जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Update: ठंड का बढ़ा असर, पचमढ़ी में 4.2 डिग्री, 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
MP Weather Update. मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे ने सर्दियों का माहौल और भी सख्त कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार 24 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के लिए ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस समय पचमढ़ी हिल स्टेशन में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पंचायतें ठेके पर, अब अस्पतालों की बारी, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उठाए पीपीपी मॉडल पर सवाल
BHOPAL. मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार और बैतूल में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया। यह मेडिकल कॉलेज पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर बनाए जाना है। इस आयोजन के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आयोजन पर सवाल उठा दिए। उन्होंने सरकार पर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धार में बनेगा देश का पहला प्राइवेट-पब्लिक मेडिकल कॉलेज, जेपी नड्डा और सीएम ने दी 260 करोड़ रुपए की सौगात
एमपी टॉप न्यूज : मध्यप्रदेश के धार और बैतूल जिले अब स्वास्थ्य शिक्षा के नए केंद्र बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 260 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया। खास बात यह है कि धार में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर देश का पहला मेडिकल कॉलेज आकार लेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इटारसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी: बढ़ाई गई सुरक्षा, बम स्क्वॉड भी तैनात
Itarsi. इटारसी में स्थित भारतीय सेना के लिए मिसाइल बनाने वाली ऑर्डनेंस फैक्ट्री को सोमवार रात बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी का मेल फैक्ट्री के आधिकारिक ईमेल पर आया है। इस मेल में कहा गया था कि फैक्ट्री, एक्टर रजनीकांत और संगीतकार इलैयाराजा के आवासों पर RDX बम लगाए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आईएएस संतोष वर्मा केस में बिना केस डायरी बुलाए ही दी टाइपिस्ट नीतू को जमानत, जज का ट्रांसफर
INDORE. आईएएस संतोष वर्मा के फर्जी कोर्ट आदेश मामले में नया मोड़ आया है। पहले निलंबित जज विजेंद्रसिंह रावत और फिर टाइपिस्ट नीतू सिंह चौहान को जमानत देने वाले जज प्रकाश कसेर का ट्रांसफर हो गया है। इस ट्रांसफर आदेश ने पूरे मामले में हलचल मचा दी है। अब न्यायिक प्रणाली में इसका असर साफ दिखने लगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बांग्लादेश हिंसा पर भारत की राजनीति गरमाई, दिग्विजय सिंह के बयान ने छेड़ी नई सियासी बहस
BHOPAL. बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमलों को लेकर भारत में राजनीतिक माहौल गर्मा रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान चर्चा के केंद्र में आ गया है। उनकी टिप्पणी ने न सिर्फ सियासी हलकों में हलचल मचा दी, बल्कि भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जबलपुर में करोड़ों का घोटाला, पूर्व DPM विजय पांडे पर आरोप, दो साल की खरीदी का रिकॉर्ड गायब
MP News.जबलपुर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने ऐसी गड़बड़ी की है, जिससे राज्य स्तरीय जांच दल भी चौंक गया। यहां नेशनल हेल्थ मिशन के तहत की गई करोड़ों की खरीदी और डिस्ट्रीब्यूशन का रिकॉर्ड गायब कर दिया गया। उसके बाद भी पूरा विभाग सिर्फ मामले को दबाने की कोशिश में लगा हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में लिव-इन में रह रहे नाबालिग, आठ बच्चियां हुईं प्रेग्नेंट
INDORE. द सूत्र की खबर यह समाज में तेजी से बदलते और बिखरते ढांचे को बताती है। यह एक अलर्ट है पूरे समाज के लिए। लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) को भारत में कानूनी मान्यता है। वहीं, यह व्यस्कों के लिए है, यानी जिनकी शादी की उम्र हो चुकी है। इसके बावजूद, इंदौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बच्चे-बच्चियां लिव-इन में रह रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
डिब्बा कारोबार, ऑनलाइन सट्टेबाजी में कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री ने कमाए 404 करोड़, ED का चालान
INDORE. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। इसके साथ ही उनके करीबी तरुण श्रीवास्तव के खिलाफ भी चालान दाखिल किया गया है। यह चालान इंदौर ईडी स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीबीआई आरोपी सुरेश भदौरिया और दीप्ति को किसने VIP बनाया, मिश्रा की सूची में दोनों नहीं थे, पार्टी में बवाल
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | Indore. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सोमवार 22 दिसंबर रात को इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान सीबीआई केस का आरोपी नंबर 25 व इंडेक्स कॉलेज संचालक सुरेश सिंह भदौरिया के वीआईपी लाउंज में जाने के द सूत्र के खुलासे ने बवाल मचा दिया है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us