MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 29, 2025, 07:26 IST
Share
mp-top-news-29-december-2025
mp-top-news-29-december-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से...सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर किए भावांतर के 810 करोड़ रुपए। मध्यप्रदेश एसआई भर्ती में उम्र सीमा की छूट के लिए भटक रहे युवा। 2026 से भोपाल सहित 5 मेडिकल कॉलेजों में होगा कैंसर का इलाज।

एमपी के 3.77 लाख किसानों के खाते में सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर की भावांतर की राशि, चेक करें अपनी किस्त

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए 28 दिसंबर, 2025 को एक अहम दिन रहा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोयाबीन उत्पादकों के खाते में कुल 810 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। ये पैसे प्रदेश की भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों को दिए गए हैं। इस योजना में अगर किसानों को उनकी फसल के लिए MSP से कम दाम मिलता है, तो सरकार उसकी भरपाई करती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी एसआई भर्ती में उम्र सीमा की छूट के लिए भटक रहे युवा, हाईकोर्ट के आदेश पर पोर्टल खोलने का दिखावा

BHOPAL. एमपी एसआई भर्ती में उम्र सीमा में छूट के लिए ईएसबी युवाओं से दो दिन से चक्कर लगवा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर पोर्टल रि-ओपन करने की सूचना जारी करने के बाद भी फॉर्म भरने की व्यवस्था ही नहीं की। ईएसबी की मेल और टोल फ्री नंबर पर कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद कर्मचारी चयन मंडल हाईकोर्ट के आदेश को नजरअंदाज कर रहा है। साथ ही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नए साल से भोपाल सहित पांच मेडिकल कॉलेजों में होगा कैंसर का इलाज, महंगे इलाज से मिलेगी मुक्ति

BHOPAL. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए नया साल राहत लेकर आएगा। भोपाल सहित प्रदेश के पांच पुराने मेडिकल कॉलेजों में कैंसर उपचार यूनिट शुरू होगी। इन यूनिट्स की लागत दो अरब रुपए है। यहां कैंसर की पहचान से इलाज तक की पूरी व्यवस्था होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update : प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, छाएगी धुंध, 16 जिलों में सर्दी का येलो अलर्ट

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में 29 दिसंबर से तापमान स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान 5-8°C के आसपास रहेगा। भोपाल में शीतलहर का प्रभाव कम होगा, लेकिन रात ठंडी रहेगी। रीवा और ग्वालियर में न्यूनतम 3-5°C तक गिरावट हो सकती है। इंदौर-उज्जैन में न्यूनतम 7-9°C तक रहेगा। मंदसौर में 2.9°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PWD के खिलाफ लामबंदी, संयुक्त अभियंता संघर्ष मोर्चे का गठन, औचक निरीक्षण बना सरकार के गले की फांस

BHOPAL. मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में औचक निरीक्षण अब गुणवत्ता सुधार का नहीं, बल्कि इंजीनियरों पर कार्रवाई का हथियार बनते जा रहे हैं। हाल के महीनों में कई जिलों में बिना पूर्व सूचना हुए निरीक्षणों के बाद सीधे निलंबन की कार्रवाई की गई। इससे अभियंताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उमंग सिंघार का बड़ा आरोप, प्रधानमंत्री स्किल इंडिया स्कीम में 9200 करोड़ का घोटाला

BHOPAL.एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया स्कीम में घोटाले का आरोप लगाया है। उमंग सिंघार ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया स्कीम में 9200 करोड़ का घोटाला हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं! 20 हजार वर्गफीट में होगा रिडवलपमेंट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह बदलने वाला है। जल्द ही यह स्टेशन देश के सबसे आधुनिक स्टेशनों की लिस्ट में दिखेगा। रेल मंत्रालय ने भोपाल सहित देश के 48 स्टेशनों को चुनने का फैसला लिया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों को संभालने की क्षमता अब पहले से दोगुनी हो जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया विकल्प सुधारने का मौका

BHOPAL. इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। आवेदन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने डीएलएड डिप्लोमा श्रेणी चुनने में गलती की थी। हाईकोर्ट इंदौर बेंच ने सुनवाई के बाद आवेदन में सुधार का अवसर देने का आदेश दिया है। अब ईएसबी ने डिप्लोमा श्रेणी बदलने के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी सिंहस्थ 2028 में 20 हजार करोड़ से सजेगी उज्जैन की अवंतिका नगरी, बनेगा देश का पहला जीरो वेस्ट कुंभ

Ujjain. महाकाल की नगरी उज्जैन में एमपी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात मेहनत और विशेष तैयारी कर रहा है। वहीं सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रशासन इसे देश का पहला जीरो वेस्ट कुंभ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कुपोषण पर करोड़ों के दावे, जमीन पर 8 और 12 रुपए की हकीकत

एमपी टॉप न्यूज :सरकार हर दिन बच्चों के पोषण पर लाखों रुपए खर्च करने का दावा करती है। आंगनवाड़ियों में सामान्य बच्चों के लिए रोज सिर्फ 8 रुपए और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए 12 रुपए का खर्च दिखाया जाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकार खोलेगी 50 आधुनिक गौशालाएं, गायों पर चिप लगाकर ट्रैकिंग भी करने का दावा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें |मध्य प्रदेश की सड़कों पर अक्सर बेसहारा गाय घूमती नजर आती हैं। इससे न केवल गाय को कष्ट होता है, बल्कि दुर्घटनाएं भी बढ़ती हैं। अब राज्य सरकार ने इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। पशुपालन विभाग जल्द ही प्रदेश में 50 नई स्वावलंबी गोशालाएं खोलने जा रहा है। सरकार का मुख्य लक्ष्य अगले दो वर्षों में सड़कों को गाय से मुक्त करना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केयर सीएचएल अस्पताल को नोटिस, आयुष्मान योजना के मरीज से भरवाई राशि, रेडक्रास से भी मांगी मदद

INDORE. इंदौर के बड़े निजी अस्पतालों में शामिल केयर सीएचएल अस्पताल एलआईजी को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। अस्पताल ने मरीज के आयुष्मान योजना में शामिल होने के बाद भी दोहरी होशियारी दिखाई। मरीज से उपचार के लिए राशि भी भरवाई और साथ ही रेडक्रास से मदद के लिए भी एस्टीमेट दे दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 2026 में रिटायर होंगे पांच जज, 11 पद पहले से थे खाली, 4.8 लाख से ज्यादा केस पेंडिंग

MP News: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट कोर्ट के गलियारों में इन दिनों एक नई चिंता चर्चा का विषय बनी हुई है। साल 2026 में पांच वरिष्ठ जज रिटायरमेंट लेने वाले हैं। वर्तमान में हाई कोर्ट में जजों के 53 पद स्वीकृत है। इनमें से 11 पहले से ही खाली पड़े हैं। असली चुनौती तब खड़ी होगी जब अगले साल 5 जज एक साथ रिटायर हो जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंहस्थ 2028: उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदे भारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत

BHOPAL. उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की योजना है। यह ट्रेन मौजूदा रेलवे ट्रैक पर चलेगी। इसके लिए नया ट्रैक नहीं बिछाना पड़ेगा। वंदे भारत मेट्रो इंदौर से उज्जैन के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती
  • मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
  • सिंहस्थ 2028
  • कैंसर का इलाज
  • एमपी एसआई भर्ती
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • केयर सीएचएल अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज